बाइक का संतुलन बिगड़ा, युवक की मौत

0
824

-दुर्घटना में एक और युवक हुआ घायल
बक्सर खबर। बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह रास्ते में बनी पुलिया से जा टकराई। गाड़ी चला रहा युवक मिंटू पासवान (18) पुत्र सूर्यनाथ पासवान गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे अस्तपाल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक तिकलराय हाता ओपी के बड़का राजपुर गांव का निवासी था।

स्थानीय सूत्रों ने बताया बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गोलू पासवान पुत्र अशोक पासवान भी घायल है। यह दोनों दोपहर के वक्त खाना देने दियरा इलाके में जा रहे थे। कोइलवर तटबंध पर तवकल राय के डेरा के समीप बाइक का संतुलन खराब हुआ। और ऐसी अनहोनी हो गई। घर के बड़े सदस्य गंगा किनारे तरबूज के खेतों की रखवाली कर रहे थे। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो भागे-भागे गांव आए। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here