आदेश की अनदेखी : प्रखंड मुख्यालयों पर खुल रहीं सभी दुकानें

0
429

-इटाढ़ी से पाठकों ने भेजी तस्वीर, स्थानीय प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
बक्सर खबर। प्रशासनिक आदेश के बाद भी प्रखंड मुख्यालयों में बाजार मर्जी से खुल रहे हैं। इटाढ़ी के पाठकों ने तस्वीर भेजी है। उनका कहना है, यहां सारी दुकानें एक साथ खुल रही हैं। जबकि प्रशासन ने तीन श्रेणी में दुकानों को बांटा है। आज बुधवार का दिन है। लेकिन, कपड़े सहित सारी दुकानें वहां खुली मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। लेकिन, दुकान चलाने वालों को जैसी इसकी कोई चिंता नहीं।

उन्हें तो बस कानून के ठंडे का इंतजार रहता है। क्या यही एक भाषा है, जो लोगों को समझ में आती है। अपने जिले का इटाढ़ी प्रखंड भी इस समस्या से अछूता नहीं है। वहां संक्रमितों की संख्या कम नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल चौगाई बाजार का है। वहां भी संक्रमण ज्यादा है। लेकिन, दुकानें नियमों को दरकिनार कर खोली जा रही हैं। कुछ जागरुक लोगों ने बताया, अगर प्रशासन एक-दो बार भी घोषणा करता रहे। तो लोगों को इसका डर बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here