थम गई संत राज की सांसे, गांव में मातम

0
1439

बक्सर खबर : संतराज यादव की मौत हो गई। रामपुर गांव का यह युवक सुबह मोहरा घाट पर डूब गया था। ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से उसे नदी से निकाला गया। चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद रामपुर निवासी सिंगासन सिंह यादव के घर में मातम छा गया। जिस घर में छठ की तैयारी चल रही थी। वहां रुदन शुरू हो गया। आस-पड़ोस के लोग भी मायूस। घर का होनहार बालक अब नहीं रहा। कोई उसकी उम्र सोलह बता रहा था कोई अट्ठारह।

लेकिन यह कहने और सुनने के अलावा किसी के पास दूसरा विकल्प नहीं था। दुखी परिजन अस्पताल से शव को लेकर गांव की तरफ गए। कई सामाजिक लोग तो चौसा प्रखंड मुख्यालय से वापस गांव नहीं लौटे। यहां पाठकों को हम बता दें। संतराज देवल पुल के समीप स्थित कर्मनाशा और धर्मावती नदी के संगम पर घाट बनाने पहुंचा था। जहां नहाने के दौरान वह डूब गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसकी तलाश पूरी हुई। उस वक्त धड़कने चल रही थी। लेकिन अस्पताल पहुंचे-पहुंचते सांसे थम गई। एक जिंदगी का अंत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here