‌‌‌शिक्षक बहाली का रोस्टर जारी, नियोजन ईकाइयों को भेजी जा रही है सूचना

0
1142

बक्सर खबर। जिले में शिक्षक नियोजन का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने बहाली का रोस्टर जारी कर दिया है। 12 अक्टूबर को इसकी सूचना जिला प्रशासन की साइट पर भी अपलोड कर दी गई है। लेकिन, उस सूची में थोड़ा झाम है। अपलोड पीडीएफ फाइल की क्वालिटी इतनी लो है। जिसे पढ़ पाना सबके लिए संभव नहीं। ज्योही उसे कोई लार्ज कर पढ़ना चाहता है। उपर अंकित शब्द स्पष्ट दिखाई ही नहीं दे रहे। सूत्रों की माने तो जिले में 1600 सौ से अधिक शिक्षकों का नियोजन होना है।

इसमें वर्ग एक से पांच तक की सर्वाधिक रिक्तियां हैं। सामान्य वर्ग के लिए 1161 पद है। इसके बाद दूसरा नंबर उर्दू विषय का है। इसमें 378 पद रिक्त हैं। विषयवार भी नियोजन होना है। उसमें विज्ञान और गणित के लिए 107, सोशल साइंस के लिए 41, विज्ञान और हिन्दी की सूची पढ़ने पर स्पष्ट संख्या ज्ञात नहीं हो सकी। पूछने पर शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि 13 तारीख से सूची नियोजन ईकाइयों को भेजी जाएगी।
क्लि करें :- कब तक जमा होंगे फार्म     

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here