‌‌‌स्वामी जी की आरती सुबह सात से आठ, सवा दो बजे से कथा

0
408

-जाने प्रवचन व अन्य कार्यक्रमों का ब्योरा
बक्सर खबर। श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान कथा पंडाल 12 घंटे तक व्यस्त है। सुबह बजे योग के साथ यह क्रम प्रारंभ हो रहा है। इसी दौरान सुबह सात से आठ बजे के मध्य का समय पूज्य जीयर स्वामी जी द्वारा भगवान नारायण की आरती का है। हालांकि यह कार्य प्रवचन पंडाल के समीप स्थित पूज्य स्वामी जी की कुटिया में हो रहा है। सुबह आठ से नौ बजे के मध्य गोपाल कृष्ण स्वामी की कथा होगी।

प्रात: नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक अनंता चार्य जी भागवत कथा कहेंगे। 12 से 12:45 तक बनमानी स्वामी जी द्वारिका की कथा होगी। इसके उपरांत 1:30 बजे तक अयोध्या नाथ स्वामी जी की कथा होगी। 1:30 से 2:15 तक बैकुंठ नाथ स्वामी हरिद्वार की कथा होगी। इसके उपरांत 2:30 से 3 बजे तक समय की अनुकूलता के अनुसार पूज्य जीयर स्वामी जी की कथा होगी। अपराह्न तीन से छह बजे तक रामभद्राचार्य जी की कथा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here