सिमरी और डुमरांव के प्रमुख की कुर्सियां गई

0
1270

डुमरांव के उप प्रमुख भी नहीं बचा सके कुर्सी
बक्सर खबर। प्रखंड प्रमुख की कुर्सी को लेकर इन दिनों पूरे जिले में रस्सा-कस्सी का दौर जारी है। गुरुवार को डुमरांव एवं सिमरी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन हुआ। दोनों की जगह निवर्तमान प्रमुख को कुर्सी गंवानी पड़ी। सिमरी की प्रमुख माधुरी देवी के पक्ष में 3 मत पड़े। उनके विरुद्ध 19 लोगों ने मतदान किया। विरोधी खेमे का नेतृत्व प्रियंका पाठक कर रहीं थी।

वहीं आधा दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्य बैठक से गैरहाजिर रहे। उनकी गैर मौजूदगी में उपस्थित लोगों के बीच पहले अविश्वास पर चर्चा हुई। जिसमें सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। अंतत: मत विभाजन हुआ। जिसमें माधुरी देवी को करारी पराजय का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया सिमरी के उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं आया था।

डुमरांव में मत विभाजन के बाद एकजुटता दिखाते विपक्षी सदस्य

डुमरांव में प्रमुख व उप प्रमुख नहीं बचा सके कुर्सी
बक्सर खबर। डुमरांव प्रमुख पद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर बीडीओ की मौजूदगी में मतदान हुआ। प्रमुख अनूपा देवी 2 मत मिले। उनके विरुद्ध 15 लोगों ने मतदान किया। उप प्रमुख सुबहान अंसारी के पक्ष के विरोध में 14 मत पड़े। दो मत रद्द हो गए। उन्हें स्वयं के मत से ही संतोष करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार यहां अविश्वास सबिता देवी के नेतृत्व में लाया गया था। नए प्रमुख के चुनाव के लिए अगली तिथि की घोषणा जल्द ही होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here