सिमरी के सिंहनपुरा में 22 से शिव महापुराण कथा यज्ञ

0
437

– कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु, अपराह्न चार बजे से प्रारंभ होगी कथा
बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के बड़का सिंहनपुरा गांव में 22 जून से शिव महापुराण की कथा प्रारंभ हो रही है। अनुष्ठान प्रारंभ होने के एक दिन पहले अर्थात आज बुधवार को जलभरी का कार्य संपन्न हुआ। जिसमें आस-पास के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ हुई और गंगा जल लेकर वापस लौटी और वहीं आकर समाप्त हो गई। आयोजकों ने इसका उल्लेख करते हुए बताया कि 22 जून से कथा प्रारंभ हो रही है।

यज्ञ समितिे के सदस्यों के साथ कथा वाचक पंडित विवेक जी महाराज

हमारे गांव देश के बड़े कथावाचक आचार्य बाल व्यास पंडित विवेक जी महाराज चित्रकूट से पधार चुके हैं। वे प्रतिदिन अपराह्न चार से संध्या आठ बजे तक कथा कहेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जो कमेटी बनी है। जिसमें अजय पंडित अध्यक्ष, गुड्डू ओझा कोषाध्यक्ष, बड़क ओझा संयोजक, मुकेश ओझा, आशिष भंडारी, पुनपुन ओझा, रवि ठाकुर, उपेन्द्र गोड व अनेक लोग शामिल हैं। कथा यज्ञ के मुख्य यजमान अक्षय दुबे, मनोज वर्मा, संतोष ठाकुदर आदि हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here