राजपुर सीट से सात ने किया नामांकन

0
424

-कुल 15 लोगों ने खरीदा है पर्चा, अब तक नौ आवेदन दाखिल
बक्सर खबर । राजपुर विधानसभा से नामांकन का सिलसिला जारी है। 7 अक्टूबर को सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम, आजाद पसवान सिकरौल, अशोक पासवान नावानगर, अशोक कुमार राम सिसराढ़, हरेराम प्रसाद सिकरौल, मोहन राम रजक व सुबाष राम शामिल हैं।

इस सीट से पहले भी दो लोगों ने नामांकन किया है। जिनमें एनडीए के उम्मीदवार संतोष निराला व सविनय पासवान शामिल हैं। अर्थात इस सीट से अभी तक कुल नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार कुल 15 लोगों ने यहां से पर्चा खरीदा है। जो नाम अभी शेष हैं। उनमें निर्भय कुमार निराला, निकुंज आर्यन, संजय राम, नीलकमल प्रसाद, सूरज प्रकाश राम व हेमराज प्रसाद शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here