शिक्षक कालोनी से स्कार्पियो चोरी

0
2417

-रविवार की रात चोर ले भागे गाड़ी
बक्सर खबर। शहर के शिक्षक कालोनी, चरित्रवन से रविवार की रात स्कार्पियो चोरी हो गई। इसकी भनक परिवार वालों को आज सोमवार की सुबह लगी। उन्होंने नगर थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दे रखा है। वाहन मालिक सुमित कुमार पुत्र रमेश चन्द्र राय के अनुसार गाड़ी घर के सामने खड़ी थी। रात दो बजे से सुबह 5 बजे के दौरान यहां चोरी हुई है। सुबह जब घर के लोग जगे तो देखा वहां गाड़ी नहीं है। हमारे घर के ठीक सामने जेल पाइन पर डीआरसीसी भवन है।

हम इसे सुरक्षित इलाका मानते थे। सो हर दिन की तरह रात भी गाड़ी वहीं खड़ी हुई। जिसका नंबर बीआर 3 पीए 5064 है। यह बात जब आस-पास के मुहल्ले में फैली तो बहुत से लोग वहां पहुंचे। सबने कालोनी के अंदर से वाहन चोरी होने की बात पर आश्चर्य व्यक्त किया। लोगों का कहना था। वाहन चोरों का आतंक शहर में बढ़ गया है। अभी पिछले सप्ताह गोलंबर से एक पिकअप वान चोरी हो गई थी। यह घटनाएं लोगों को परेशान करने वाली हैं। घर के बाहर वाहन खड़ा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि पुलिस वाहन जब्त कर लेगी। इसका दावा तो वह भी नहीं कर सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here