बालू करो चालू, बंद करों स्कूलों की मनमानी : कांग्रेस

1
273

बक्सर खबर : बिहार सरकार ने बालू के व्यवसाय पर पहरा लगा कर लोगों का रोजगार छीन लिया है। जल्द से जल्द बालू का उठाव शुरु किया जाए। साथ ही प्रदेश में चलने वाले सभी निजी स्कूलों पर पाबंदी लगना बेहद जरुरी है। क्योंकि हर साल री एडमीशन के नाम पर वे अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। इन प्रमुख मांगों के साथ मंगलवार को लोकसभा युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा नेताओं ने समाहरणालय पर धरना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के सत्येन्द्र ओझा ने कहा कि बिहार सरकार जनता को परेशान करने में जुटी है। सबका खून चूस रही है। हर व्यक्ति परेशान है, क्योंकि यहां अब बालू भी ब्लैक बिक रहा है। अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है। वहां अल्ट्रासाउंड नहीं होता। क्योंकि इससे बाहर वालों की कमाई होती है। डीएम इस पर निर्णायक कार्रवाई करें। धरने में डा. मनोज पांडेय, अभिषेक द्विवेदी आदि ने संबोधित किया।

हेरिटेज विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार ओझा व संचालन राहुल चौबे ने किया। इस दौरान संतोष उपाध्याय, अवधेश कुमार सिंह, राम कुमार पाठक, द्विवेदी दिनेश, अमरनाथ पाठक, अजीत यादव, प्रदीप चौधरी, दीपक सिंह, पियूष चौबे, बबलू पांडेय, पप्पू पाठक, अभिमन्यू, राम कुमार यादव, सुमेश यादव, क्रिपेश व पिंटू चौधरी आदि मौजूद रहे।

1 COMMENT

  1. Good Bhai ae sab netao ka chale baji hy balu
    band kar gribo ka pet par lat mara hy gowerment ne Bihar ka pablik pagl hy jitane ki wajh wolo ko goli marta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here