सड़क किनारे मिला डांसर का शव, हुई पहचान

0
1349

बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंज पथ के किनारे शनिवार की सुबह पुरुष का शव देखा गया। कोरानसराय से कुछ दूर खेल मैदान के पास पड़े शव को देखने लोग जमा होने लगे। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। पूछताछ में लोगों ने उसे पहचानने से इनकार किया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक कागज मिला। उस नंबर पर फोन हुआ तो पता चला वह नाच कंपनी का डांसर था। लोगों ने शक जताया गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने जांच पुरी करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जेब से मिले फोन नंबर पर पुलिस ने संपर्क साधा।

उसने बताया वह बासुदेवा के सुरेश चौधरी की नाच पार्टी में काम करता था। छानबीन के दौरान पता चला उसका नाम बेचन पासवान था। वह कटिहार का मूल निवासीथा। उसकी हत्या क्यूं की गई, यह मामला अभी राज बना हुआ है। पूछने पर कोरानसराय पुलिस ने बताया इसका शव स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की रात ही देखा था। लोगों को यह लगा वह शराब के नशे में लेटा है। नाहक पुलिस को बताने पर जेल चला जाएगा। लेकिन, सुबह जब पुलिस पहुंची तो पता चला उसकी मौत हो चुकी है। हालाकि यह दुर्घटना है या हत्या, पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here