बढ़ते अपराध के खिलाफ जविपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

0
74

बक्सर खबर: बढ़ते अपराध व गिरते शिक्षा के स्तर को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम रविवार  राज अस्पताल मोड़ पर जनतांत्रित विकास पार्टी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव संचालन आशुतोष पाण्डेय ने किया। यादव ने बिहार के एनडीए सरकार पर आरोप लगााते हुए कहा कि प्रशासन बेलगाम हो गया। बिना मुद्रा दर्शन के एक भी गरीब का काम नही हो रहा है।

अपराधी मस्त है पुलिस पस्त हो चुकी है। उप मुख्यंमत्री अपराधियों के आगे हाथ जोड़ पितृपक्ष की दोहाई दे रहे है। खुलेयाम बजार में हत्या हो रही है। हमारे मुख्यमंत्री बासुरी बजा रहे है। यादव ने कहा कि शौचालय योजना व प्रधानमंत्री अवास योजना में प्रशासन कमिशन का खेल कर रही है। आम जनता लूटी जा रही है विधायक जी सांसद बनने का ख्वाब में जी रहे है। अगर दो महिने में सरकार भष्टाचार व अपराध पर लगाम नही लगाती है तो जनतांत्रितक विकास पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में लव पाण्डेय, शैलेन्द्र पासवान, विनोद वर्मा, पप्पू यादव, पियूष यादव, मुन्ना शुक्ला, विवेक मिश्रा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here