चुनाव परिणाम : चिलहरी, कुशलपुर, अटांव, कनझरुंआ, मठिला और मुंगांव का

0
3086

‌‌‌डुमरांव की छह पंचायतों के परिणाम आए सामने
बक्सर खबर। डुमरांव प्रखंड के 14 पंचायतों की मतगणना जारी है। फिलहाल छह पंचायत पंचायतों की गिनती पूरी हो गई। यहां आप इन पंचायतों के मुखिया और उनके निकटतम प्रत्याशी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो निम्न है।

चिलहरी पंचायत से विभा देवी ( बदलाव) विजयी हुई हैं। उन्होंने बबिता देवी को 364 मतों से पराजित किया है।
कुशलपुर पंचायत से प्रभावती देवी (बदलाव) विजयी हुई है। उन्हें 1466 मत मिले हैं। निकटत प्रत्याशी सत्यनारायण राम को 1043 मत मिले। यहां जीत का अंतर 423 रहा।
अटांव पंचायत में पुष्पा देवी (पूर्व) विजयी हुई है। अपने निकटतम प्रत्याशी को 20 मत के अंतर से हराया है।
कनझरुआं पंचायत में असगर अली विजयी हुए हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी मोइन अली को 23 मत के अंतर से हराया।
मठिला पंचायत में देवेन्द्र सिंह (पूर्व) विजयी हुए हैं। उन्हें कुल 1664 मत मिले। निकटत प्रतिद्वंदी प्रमोद सिंह को 1449 मत प्राप्त हुए।
मुगांव पंचायत से इन्द्रजीत कुमार उर्फ इंदल को जीत मिली है। उन्हों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनजी को 155 मत के अंतर से हराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here