‌‌‌बिजली विभाग के खिलाफ लोग हो रहे एकजुट, भड़क सकता है आक्रोश

0
738

-एक माह में चालीस बार दर्ज हो चुकी है खराबी की शिकायत
बक्सर खबर। बिजली विभाग के खिलाफ लोग एकजुट हो रहे हैं। क्योंकि लोगों का आक्रोश चरम पर है। शहर के पीपी रोड में स्थित शहीद गली के लोग विभाग से दो-दो हाथ करने के मूड में नजर आ रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है। एक माह में चालीस बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जायसवाल धर्मशाला से लगे हमारा ट्रांसफार्मर है। वहां से गली में तारा जाता है। प्रतिदिन फेज उड़ जाता है। लोग शिकायत करते हैं। रात को दस बजे के बाद मिस्त्री आते हैं।

लाइन को टोका-कंटा फसाकर चालू करते हैं। उनके जाने के बाद फिर तार गल जाता है। यह रोज का यही हाल है। बीते दिन शुक्रवार की रात बारह बजे बनाने वाले आए। बनाकर गए उसके एंक घंटे बाद लाइट चली गई। गली में सौ से अधिक परिवार रहते हैं। सभी लोग पूरी रात परेशान रहे। रात को ही पुन: शिकायत दर्ज कराई गई। फिर सुबह आठ बजे के बाद लोग आए। बिजली चालू हुई। दोपहर बाद फिर फेज उड़ गया। मुकेश, आनंद, वसीम आदि ने बताया हम लोग विभाग के अभियंता से शिकायत कर थक चुके हैं।

रात को शहीद गली की बिजली ठीक करता मिस्त्री

लेकिन, उनका कहना है, आप लोग शिकयत करते रहें। हम इससे ज्यादा कूछ नहीं कर सकते। ऐसा क्यूं हो रहा है। यह पूछने पर इस गली के लोगों ने बताया। जायसवाल धर्मशाला के पास ट्रांसफार्मर लगा है। उसपर तीन व्यवसायिक मॉल का लोड है। इस वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर का टर्मिनल गल जाता है, तो कभी तार जल जाता है। लोग नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, हमारी कोई सुन नहीं रहा। अब हम लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे और उसके बाद जरुरत पड़ी तो बिजली विभाग के कार्यालय में तालाबंदी होगी। क्योंकि हम लोगों को इसके लिए मजबूर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here