रवि सिन्हा बने प्लुरल पार्टी के जिलाध्यक्ष

0
259

बक्सर खबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति प्रारंभ करने वाले रवि सिन्हा को प्लुरल पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सूचना के अनुसार पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष एवं दिवाकर पाण्डेय को जिला सचिव का दायित्व सौंपा है। रवि सिन्हा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के चार साल तक प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

विधानसभा चुनाव 2020 में इसी पार्टी के डुमरांव विधानसभा से उम्मीदवार थे। लेकिन, उनका नामांकन रद्द हो गया था। उन्होंने बक्सर खबर को बताया जिले में पार्टी को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता है। राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पम प्रिया चौधरी, राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। सिन्हा को जानने वाले उनको भी बधाई दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here