राकेश टिकैत ने बिहार सरकार को दी चेतावनी, एक माह में सेटल करो विवाद

0
638

‌‌‌ -कहा हल नहीं हुआ मामला तो इस भूमि पर हम चलाएंगे ट्रैक्टर, रुकना नहीं चाहिए आंदोलन
बक्सर खबर। चौसा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के प्रभावित किसानों से मिलने सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत बक्सर पहुंचे। बनारपुर गांव में प्रभावित किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा बिहार सरकार के पास एक माह का समय है। किसान जो मुआवजा मांग रहे हैं। उन्हें उसका वाजिब हक मिले। अन्यथा यह प्लांट भी बंद होगा और हम यहां की भूमि पर ट्रैक्टर चलाएंगे। हालांकि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि वे भाजपा से अलग हो गए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम 20 फरवरी के बाद बिहार आ रहे हैं। सरकार यहां की मंडियों को चालु करने और एमएसपी कानून के लिए बिहार की धरती से आंदोलन शुरू होगा। तब हम यहां भी आएंगे और किसानों को उनका हक नहीं मिला तो हम उसके खिलाफ यहां के किसानों के साथ खड़े होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बिहार भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश सिंह व डुमरांव के माले विधायक अजीत कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here