भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी का हार्ट अटैक से निधन

0
3071

– पार्टी के कार्यक्रम में थे शामिल, मूर्छित होकर गिरे, अस्पताल जाने पर हुई मौत की पुष्टि
बक्सर खबर। भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई है। आज सोमवार को अपराहन 3:00 बजे के लगभग वे अपनी पार्टी के आक्रोश मार्च में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम भगत सिंह पार्क के पास समाप्त होने वाला था। सभी लोग वहां पहुंच गए थे। तभी वह मूर्छित होकर गिर पड़े। तत्काल उन्हें साथी सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों का मानना है कि उनकी मृत्यु हार्टअटैक के कारण हुई है। इस घटना पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। जब यह खबर सदर विधायक मुन्ना तिवारी के पास पहुंची तो वे भी भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका पार्थिव शरीर अभी भी मौजूद है। यह खबर शहर में आग की तरह फैली और वहां साइक्लो की तलाश में लोग उनका हाल जानने पहुंच गए हैं। परशुराम चतुर्वेदी भाजपा के सक्रिय नेता थे। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें बक्सर सदर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here