राजपुर की पूजा बनी पुलिस अवर निरीक्षक

0
1287

-पहले हुआ था जेल में सहायक के पद पर चयन
बक्सर खबर। पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए चयनित होने वाली होनहार युवतियों में पूजा का नाम भी शामिल है। संयोग देखिए यह जिले की ऐसी दूसरी मेधावी युवती है। जिसका तीन वर्ष पहले जेल अधीक्षक के सहायक के तौर पर चयन हुआ था। लेकिन, इस वर्ष उसने पुलिस अवर निरीक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह राजपुर प्रखंड के त्रिलोचनपुर गांव निवासी जितेन्द्र सिंह की बड़ी पुत्री है। मां का नाम धर्मशिला देवी है।

पूजा तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी है। दूसरी बहन सीमा भी जेल पुलिस में चयनित हुई है। उसने अपनी सफलता का श्रेय पूरे परिवार को दिया है। क्योंकि बचपन में वह अपने बड़े पिता के साथ भिलाई (छत्तिसगढ़) चली गई। वहीं रहकर प्रारंभिक पढ़ाई की। फिर इंजीनियरिंग किया। लेकिन, उसका मन पुलिस ऑफिसर बनने के लिए जैसे उसे बार-बार प्रेरित कर रहा था। अब उस मुकाम को पाने के बाद वह उत्साहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here