पूर्व संघ चालक रविन्द्रनाथ राय का निधन, शोक की लहर

0
222

-केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अश्विनी चौबे ने जताया दुख
बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक व भोजपुर विभाग के कुटुम्ब प्रबोधन रविन्द्रनाथ राय का शनिवार को निधन हो गया। दिन के ग्यारह बजे वे नाश्ता कर बैठे थे। तभी उनकी हृदय गति रुक गई। इस दुखद खबर के बाद संघ के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। दस वर्षों तक जिला संघचालक के दायित्व का निर्वहन करने वाले रविन्द्रनाथ राय सामाजिक जीवन में सक्रिय थे। आज शनिवार की सुबह भी वे कुछ लोगों का कुशल क्षेम लेकर घर लौटे थे।

इनके कार्यों व कार्य करने की ऊर्जा से संघ से जुडे सभी संगठन प्रभावित थे। सांगठनिक क्षमता के अदम्य मूर्ति के रुप मे स्वयंसेवकों का सदैव मार्गदर्शन करते रहे। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी शोक जताते हुए इसे व्यक्तिगत झति बताया है। अन्य शोक प्रकट करने वालों में संघ के सह जिला संघचालक राधाकृष्ण सिंह, अंशुमान, राजेश राघव, राहुल कुमार, गौरव कुमार, सोनू वर्मा, रजनीकांत पांडे, अविनाश पांडे, माधुरी कुंवर, प्रिय रंजन चौबे, राजेश सिंहा, अभीजित कुमार, अनिल सिन्हा , राहुल पांडे, प्रकाश कुंवर, रजनीश आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here