‌‌‌सरेंजा पंचायत के पूर्व मुखिया पिंटू राय भाई समेत गिरफ्तार

0
1002

-डेढ़ वर्ष पुराने मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
बक्सर खबर। सरेंजा पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश राय उर्फ पिंटू राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर के थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में उनके खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज था। शनिवार को सरेंजा गांव से ही रमेश राय व उनके भाई उमेश राय को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार घटना 16 नवम्बर 2020 की है।

दो पक्षों के मध्य हिंसक झड़प हुई थी। तब पिंटू राय को गहरी चोटे आई थी। लेकिन, उनके द्वारा सड़क जाम किया गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों को उस वक्त गिरफ्तार किया था। लंबे वक्त तक उसकी जांच चली। जिसमें मारपीट करने के आरोप में मुकदमा सही पाया गया। उसी सिलसिलेमें शनिवार को यह गिरफ्तारी की गई है। पिंटू राय इस वर्ष हुए पंचायत चुनाव में पद गवा बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here