लेफ्टिनेंट बना जिले का होनहार नौजवान

0
3240

-देहरादून मिलिट्री एकेडमी से हुए पास आउट
बक्सर खबर। देश की सेवा करने का जजबा रखने वाले अजय कुमार मिश्रा अब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया। उन्हें आर्मड रेजिमेंट में तैनात किया गया है। अजय कुमार सिमरी प्रखंड के बड़का गांव नगपुरा निवासी अशोक कुमार मिश्रा के पुत्र हैं।

सैनिक स्कूल से पढ़े अजय  2017-20 बैच के अफसर हैं। उनकी सफलता की कहनी बड़ी ही संघर्ष भरी रही है। अब उन्हें आर्मड रेजिमेंट में भेजा गया है। शनिवार को जब वे मिलिट्री एकेडमी से निकले तो उनकी रेजिमेंट के अफसर ने उन्हें स्टार देकर रैंक प्रदान किया।

अजय के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here