शादी के एक माह के अंदर विवाहिता की हत्या

0
1572

बक्सर खबर। शादी को एक माह नहीं बीते। लेकिन, सुसराल वालों ने निशा कुमारी की हत्या कर दी। यह आरोप लगाया है उसके पिता अजय राम ने। उन्हें शनिवार को अचानक पता चला कि बेटी की हत्या हो गई है। ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार करने श्मशान पहुंचे हैं। उन्होंने इटाढ़ी थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को बक्सर श्मशान से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

थानाध्यक्ष ने बताया अभी तक किसी ने लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है। घटना बगही गांव की है। 13 मई को निशा की शादी वहां हुई थी। युवती हमारे थाना क्षेत्र के बसांव गांव की महिला थी। परिजनों का कहना है, ससुराल वाले दहेज मांग रहे थे। इसी लिए उसकी हत्या हुई है। मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here