‌‌‌ कोरानसराय के नए थानेदार बने प्रमोद कुमार, माधुरी कुमारी को छुट्टी

0
1687

-उनके कार्यकाल से खुश नहीं थे एसपी, भेजा पुलिस लाइन
बक्सर खबर। कोरानसराय की थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी को पुलिस कप्तान ने पद से हटा दिया है। फिलहाल उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। जहां उन्हें कुछ दिनों का विश्राम मिलेगा। संभवत: उनके ऊपर काम का बहुत बोझ था। इस वजह से कप्तान शुभम आर्य ने उनकी जगह राजपुर के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को वहां का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। आज गुरुवार को जारी हुए पत्र में इसका फरमान जारी हुआ है।

और तत्काल तामीला का आदेश भी दिया गया है। अर्थात किसी तरह का विलंब पदभार ग्रहण करने और हस्तगत करने में नहीं होना चाहिए। कप्तान ने अचानक यह फैसला क्यों लिया। इसकी चर्चा महकमें खूब चल रही है। सूचना यह भी मिल रही है कि एक इंस्पेक्टर साहब को भी अंचल से हटाकर विश्राम पर भेजने की तैयारी चल रही है। लेकिन, वह निर्णय अभी भविष्य के गर्भ में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here