‌‌‌ शिक्षा में सुधार : विद्यालयों में बंटी किताबें, छात्रों के खिले चेहरे

0
126

– शैक्षणिक सत्र के प्रथम सप्ताह तक पुस्तक वितरण का आदेश
बक्सर खबर। सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का श्रीगणेश हो गया है। साथ ही छात्र-छात्राओं के मध्य पुस्तकों का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। यह तस्वीर है राजपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रघुनाथपुर की। प्रधानाध्यापक शिवजी दुबे बताते हैं। हमारे यहां कक्षा एक से लेकर आठवीं तक छात्रों के मध्य पाठ्य पुस्तक के अलावे डायरी भी दी गई। इसमें छात्रों की पूरी अपडेट जानकारी भी साथ होगी। इसमें पूरे वर्ष का कैलेंडर भी है। जिसे देखकर छात्र और अभिभावक भी शैक्षणिक ब्योरे की जानकारी रख सकते हैं।

शिक्षा विभाग ने इसके लिए व्यापक आदेश जारी किया है। प्रथम सप्ताह में सभी छात्रों को पुस्तक उपलब्ध करा दी जाए। जिससे उन्हें पढ़ने में किसी तरह की परेशानी न हो। सत्र प्रारंभ होने के साथ ही पुस्तकों का वितरण कर इस वर्ष शिक्षा विभाग ने यह संदेश देने का प्रयास किया है। हम बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। अगर बात रघुनाथपुर विद्यालय की करें तो यहां किताबों के साथ छात्रों के मध्य कॉपी का वितरण भी किया गया। जिससे छात्रों का उत्साह दूना हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here