बक्सर खबर। बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। यह सफलता डुमरांव पुलिस को मिली है। वहां के डीएसपी केके सिंह ने बताया बुधवार को एक युवक पकड़ा गया। जो आठ हजार रुपये में चोरी की बाइक बेच रहा था। पुलिस ने उसे दबोचा। पूछताछ में पता चला वह तो सिर्फ बेचने आया है। बाइक चोरी करने वाला तो कोई और है। उसकी निशानदेही पर दो और मोटरसाइकल बरामद की गई है। पूछताछ होने के बाद आज गुरुवार को उसे जेल भेज दिया।
युवक राहुल नियाजीपुर का रहने वाला है। उसके अनुसार बाइक चोरी करने का काम अनूप करता है। जो झमन यादव का पुत्र है। पुलिस के अनुसार यह दोनों पड़ोसी हैं। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए संबंधित तिलकराय हाता ओपी की पुलिस को विशेष निर्देश दिया गया है। जो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। उनमें से दो के उपर उत्तर प्रदेश का नंबर लगा है। हालाकि अपराधी नंबर बदलकर गाडिय़ां चलाते हैं। ऐसा पुलिस का मानना है। इस लिए बरामद वाहन किसके हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है। 






























































































