‌‌‌सिमरी के निलंबित सीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
1426

-सरकारी आदेश का उल्लंघन कर जमें थे अंचल में
-दर्ज है उनके खिलाफ स्थानीय थाने में कई प्राथमिकियां
बक्सर खबर। सिमरी अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात उन्हें एससी एसटी थाना ने दबोच लिया। हालांकि वे पुलिस के डर से एक जगह भागकर जा छिपे थे। उनके खिलाफ स्थानीय थाने में कई मामले दर्ज हैं। पिछले ही माह उन्हें राजस्व विभाग ने निलंबित कर मुख्यालय में योगदान का निर्देश दिया था। लेकिन, वे सिमरी में जमें हुए थे और उनके लोग प्रखंड में उत्पात मचा रहे थे। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में हंगामा हुआ।

कुछ लोग भूमि बंदोस्ती के नाम पर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद पुलिस की जांच में पता चला कि यह सब कुछ लोगों के इशारे पर हो रहा है। कुछ दिन बाद ही इस प्रखंड में चुनाव होना है। इनके कारण कहीं विवाद न खड़ा हो। इस संबंध में पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की। वहीं सूत्रों की माने तो कई उम्मीदवारों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। वे कुछ लोगों को चुनाव में मदद के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर भ्रमित कर रहे थे। उनके खिलाफ कुछ छह प्राथमिकियां दर्ज थी। जिसके कारण पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here