पकड़ा गया जाली नोट बनाने वालों का गिरोह

0
2464

-एसपी स्वयं कर रहे हैं पूछताछ
-दो गिरफ्तार, अन्य तीन हिरासत में
बक्सर खबर। नकली नोट बनाने और उसे बाजार में चलाने वालों का गिरोह पकड़ा गया है। इस आरोप में राजपुर थाना के मनोहपुर गांव से पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। फिलहाल दो की संलिप्तता उजागर हो गई है। अन्य तीन से पूछताछ जारी है। एसपी नीरज कुमार सिंह बुधवार को स्वयं राजपुर थाना पहुंचे हुए हैं। इस संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा जांच चल रही है। शाम में इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

हिरासत में लिए गए लोग

सूत्रों के अनुसार इस गोरख धंधे में एक परिवार के पिता-पुत्र हिरासत में लिए गए हैं। वे लोग हैदराबाद में रहते हैं। उन लोगों ने ही जाली नोट का कारोबार यहां शुरू किया है। मंगलवार की रात ही उनकी तलाश में पुलिस ने यहां छापामारी की थी। लेकिन, उनके पास से कितने रुपये बरामद हुए हैं। इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस ने नहीं दी है। क्योंकि जाली नोट के इस धंधे में कुछ और लोग भी शामिल हैं।

हिरासत में लिए गए लोग

जिनका पता लगाया जा रहा है। इसी गांव से अशोक सिंह नाम के एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिनके बारे में शिकायत मिली थी। वे बाजार में नकली नोट बदलते पाए गए थे। उसी आधार पर पुलिस ने गिरोह को ट्रेस करना शुरू किया था। हालांकि कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं और उनके पास से क्या-क्या मिला है। इसके बारे में अपराह्न चार बजे के बाद ही पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here