अनलॉक थ्री की गाइडलॉइन जारी, 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें

0
1061

-रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू
-डीएम का निर्देश, एक दिन के अंतराल पर पूर्व की तरह खुलेंगी दुकानें
बक्सर खबर। सरकार लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दे रही है। आज मंगलवार को गृह विभाग ने नया आदेश जारी किया है। जो 16 जून से 22 जून तक प्रभावी होगा। दुकानें सुबह छह से अपराह्न छह बजे तक खुलेंगी। लेकिन, एक दिन के अंतराल पर ही उनको खोलने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही नाइट कर्फ्यू का समय रात आठ से सुबह पांच बजे तक का निर्धारित किया गया है।

मुख्यालय के निर्देश का अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी अमन समीर ने भी मंगलवार की शाम नया आदेश जारी कर दिया है। जिसकी प्रति आप खबर के साथ देख सकते हैं। उस आदेश में पूर्व की भाती एक दिन के अंतराल पर दुकान खोलने का आदेश दिया गया है। समय एक घंटे जरुर बढ़ा दिया गया है। सरकारी कार्यालय भी अब पांच बजे तक खुलेंगे। बाहरी लोगों के आगमन की अनुमति नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here