नकली नोट छापने वालों से बरामद हुए तीन लाख 77 हजार

0
976

-तीनों गिरफ्तार एक ही परिवार के, मास्टर माइंड चलाता है सिक्योरिटी एजेंसी
बक्सर खबर। जाली नोट छापने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने मंगलवार की रात दबोच लिया। उनके पास से 3 लाख 12 हजार रुपये की करंसी व 65 हजार रुपये के अद्र्ध निर्मित नोट मिले हैं। एसपी नीरज कुमार ने पीसी के दौरान बुधवार की शाम यह जानकारी दी। यह सभी राजपुर थाना के मनोहरपुर गांव के रहने वाले हैं। मंगलवार की रात पुलिस ने इनके घर पर रेड की।

इस आरोप में धर्मेन्द्र सिंह उसके पिता सुबाष सिंह एवं उनका चचेरा भाई अशोक सिंह गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से एक प्रिंटर, नोट छापने के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला विशेष कागज व गांधी जी की तस्वीर वाली होलोग्राम वाली मशीन भी जब्त हुई है। एसपी ने बताया वे सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट छापते थे। पूछताछ में पता चला है। इसका मुख्य मास्टर माइंड धर्मेन्द्र है। जो हैदराबाद व वाराणसी में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।

पुलिस की टेबल पर बरामद जाली नोटों की गड्डियां

हालांकि उसकी एजेंसी का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। वे लोग कागज कहां से लाते थे, इनका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है? इन सवालों के जवाब नहीं मिले। अलबत्ता उन्होंने यह जरुर बताया यह गिरोह दो माह से जिले में सक्रिय था। कम्प्यूटर से स्कैन कर जाली नोट बनाते थे। इस सफलता के पीछे प्रशिक्षु डीएसपी मोहम्मद शाहकार खान का मुख्य योगदान है। जो राजपुर में बतौर थानाध्यक्ष प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीसी के दौरान सदर डीएसपी गोरख राम व राजपुर की पुलिस टीम उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here