‌‌‌ सड़क पर बह रहे गंदे पानी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

0
622

-लगाया नगर परिषद पर मनमानी का आरोप, हो सकती है दुर्घटना
बक्सर खबर। शहर के नया बाजार मोड के समीप सड़क पर नाली का पानी बह रहा है। यहां लोगों ने सड़क किनारे बनी नाली को पाट दिया है। पूरी चाट पर कब्जा जमा लिया है। जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से स्थिति विकट हो गई है। बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर पानी बह रहा है। और आस-पास की सड़क भी खराब हो रही है। लेकिन, बच-बचाकर काम करने वाली नगर परिषद ने यहां समस्या को और बढ़ा दिया है। समस्या के समाधान के लिए नाली खोदी गई है।

और उसे खुला छोड़ दिया गया है। इस वजह से दो बच्चे दुर्घटना का शिकार होने से बचे। इस वजह से स्थानीय लोग शनिवार को आक्रोशित हो गए और सड़क पर आ गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही उन्हें समझा कर हटा दिया। आक्रोशित लोगों का नेतृत्व कर रहे गिट्टू तिवारी ने कहा फिलहाल हम यहां से हट रहे हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन होगा। मौके पर ,विजय यादव ,कालू चौधरी, अजय यादव, तमाम लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here