24 से प्रारंभ हो रही है पंचकोशी परिक्रमा

0
451

-28 को बक्सर में लगेगा लिट्टी-चोखा
बक्सर खबर। बक्सर की मशहूर पंचकोशी परिक्रमा 24 नवम्बर से प्रारंभ हो रही है। इसकी जानकारी पंचकोशी परिक्रमा समिति के सदस्यों ने दी। इसके लिए गुरुवार समिति के अध्यक्ष महंत अच्युत्तप्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं सचिव डाक्अर रामनाथ ओझा ने संयुक्त प्रेस वार्ता जारी कर दी। ओझा ने बताया कि दो वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद आयोजन पूर्ण स्वरुप में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 को रामरेखा घाट से जलभरी कर संत व श्रद्धालु अहिल्या धाम अहिरौली जाएंगे। जहां अहिरौली मठिया में पूजन अर्चन होगा। परिक्रमा का पहला पड़ाव यही है।

उसके उपरांत 25 को नारद ‌‌‌मुनि के आश्रम नुआंव में मेला होगा। 26 को भार्गव ‌‌‌मुनि  के आश्रम वर्तमान ग्राम भभुअर में। 27 को उद्दालक ‌‌‌मुनि  के आश्रम नुआंव में एवं 28 को विश्वामित्र ‌‌‌मुनि के आश्रम बक्सर में लिट्टी चोखा का महाप्रसाद लोग ग्रहण करेंगे। इसके अगले दिन 29 को बसांव मठ में दस बजे दिन से संतो की विदाई एवं प्रसाद का वितरण होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य सह सचिव वo अधिवक्ता सूबेदार पाण्डेय, सदस्य सुरेश राय, बक्सर जिलाधिकारी माo अमन समीर, अनुमण्डल पदाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा से आपसी विमर्श हो चुका है। साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए चर्चा हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here