‌‌‌उफ : मां संग डूब गए दो बेटे, पिता को लोगों ने बचाया

0
1676

-गंगा में पलटी नांव, विन्ध्याचल में हुआ हादसा
बक्सर खबर। जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बड़का सिंघनपुरा गांव से विकास ओझा का परिवार विन्ध्याचल दर्शन के लिए गया था। उनके परिवार के साथ बुधवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन से पहले यह परिवार अखाड़ा घाट से नाव पर सवार हो दूसरी तरफ जा रहे थे। गंगा की धार में नाव पलट गई।

उसपर कुल 12 लोग सवार थे। आठ लोग झारखंड के एवं विकास ओझा, उनकी पत्नी और दो बेटे सत्यम और शौर्य। नाव पलटी तो सभी डूबने लगे। विकास ओझा को कुछ लोगों ने बचा लिया। लेकिन, उनकी पत्नी और दोनों बेटों को पता नहीं चला। हालांकि घटना विन्ध्याचल की है। इस लिए पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। कुल कितने लोग डूब गए और कितने को बचाया जा सका।

मौके पर मौजूद विन्ध्याचल क्षेत्र के अधिकारी

घटना बहुत बड़ी थी। तुरंत ही मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी और पूरा अमला पहुंच गया। वहां रोते हुए विकास ओझा ने अपनी परिवार की जानकारी दी। यह खबर जब उनके परिवार तक पहुंची तो यहां गांव में भी मातम पसर गया। इस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here