‌‌‌एक तरफ कृष्ण तो दूसरी तरफ रावण का हुआ जन्म

0
281

-लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई रामलीला
बक्सर खबर। रामलीला मंच गुलजार हो गया है। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से रामलीला शुरू हो गई। आपकी सूचना के लिए हम बता दें। सुबह दस बजे से कृष्ण लीला और संध्या सात बजे से राम लीला प्रारंभ होगी। पहले दिन सुबह कृष्ण जन्म और संध्या वेला में रावण व उसके भाईयों का जन्म हुआ। इस वर्ष दस दिनों का कार्यक्रम रखा गया है।

जो 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी। प्रशासन ने फिलहाल रावण वध की अनुमति नहीं दी है। इस लिए उस कार्यक्रम पर अनिश्चितता के बादल हैं। पिछले वर्ष कोविड के कारण रामलीला नहीं हो सकी थी। इस वर्ष कम समय के लिए अनुमति मिली है। उसी के अनुरुप कार्यक्रम का संचालन होगा। ऐसा रामलीला समिति के सदस्यों का कहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here