‌‌‌नामांकन के दौरान खुटहा के मुखिया प्रत्याशी गगन सिंह लिए गए हिरासत में

0
526

-पुलिस ने भरवाया दो लाख का बांड, लगाया गया सीसीए थ्री
बक्सर खबर। खुटहां पंचायत से नामांकन करने पहुंचे मुखिया प्रत्याशी गगन सिंह को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। गगन फिलहाल इसी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सीसीए थ्री लगाया है। उन्हें सिकरौल थाने में प्रतिदिन हाजिरी देनी थी। लेकिन, वे इसकी अनदेखी कर रहे थे। शनिवार को जब वे सदर प्रखंड कार्यालय नामांकन करने पहुंचे तो औद्योगिक थाने की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पूछने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से दो लाख रुपये का बांड भरवाकर उन्हें शर्तों के साथ छोड़ा गया। उनके खिलाफ पूर्व से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस वजह से पुलिस उनके उपर विशेष ध्यान रख रही है। वैसे औद्योगिक थाना क्षेत्र में रहने वाले कुल 12 लोगों के खिलाफ सीसीए थ्री के तहत कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here