अब सुबह दस से शाम छह बजे तक खुल सकेंगी दुकानें

0
1814

-फल सब्जी वालों का समय बदला, किराना और दूध वालों को मिली छूट
बक्सर खबर। केन्द्र सरकार द्वारा अनलॉक फोर का आदेश जारी हो गया है। इसमें  कुछ रियायतें मिली हैं। अब दुकानों का समय सुबह 10 से अपराह्न 6 बजे का होगा। हालांकि, इससे फल, सब्जी, दूध, दवा को अलग रखा गया है। आज गुरुवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने नया आदेश जारी किया है। जो शुक्रवार 4 सितम्बर से जिले में प्रभावी हो जाएगा। आदेश में कहा गया है।

फल, सब्जी, अंडा, मांस की दुकानें सुबह 6 से दिन के 11 बजे तक खुलेंगी। दोपहर बाद फिर उनके दुबारा खुलने का समय अपराह्न 4 से शाम 7 बजे का होगा। वहीं दूध एवं राशन की दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुल सकेंगी। जबकि पहले उनका समय सुबह सात बजे से शुरू होता था। साथ ही दोपहर में बंद भी करना होता था। अब इनसे इनको राहत मिल गई है। दवा दुकानों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सूची से बाहर के जो भी प्रतिष्ठान अथवा दुकानें हैं। वे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी। पुरा पत्र यहां दिया गया है। उसका अवलोकन आप कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here