पुलिस ने बरामद किया गांजा, ग्रामीणों ने लगाए थानेदार पर आरोप

0
2205

बक्सर खबर। औद्योगिक थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गांजा बरामद किया। जिसकी मात्रा 2 किलो 700 ग्राम है। थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार के अनुसार रात में छापामारी की गई थी। मुक्तेश्वर मिश्रा के कराकट नुमा घर में उसे भूसा के नीचे छिपाकर रखा गया था। इस मामले में किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज गुरुवार को यह खबर मीडिया में आई। सूचना मिलने के बाद थाने की घंटी बजाई गयी। पर थानेदार से उस वक्त बात नहीं हुई। फिर दोपहर बाद उनसे पुन: संपर्क हो सका। उन्होंने बताया बरामदगी से जुड़ी खबर की जांच के लिए डीएसपी साहब थाने आए थे। इस लिए थोड़ी व्यस्तता रही।

वहीं दूसरी तरफ थाने के बाहर बहुत लोग जमा थे। जिनमें उस परिवार के लोग भी शामिल थे। जिनके यहां बरामदगी हुई है। उनमें से एक जो अपना नाम कामेश्वर मिश्रा बता रहे थे। उनका कहना था, पुलिस हमें फंसा रही है। यह कुछ लोगों के इशारे पर हो रहा है। क्योंकि मेरे घर का युवक नीलू मिश्रा मुखिया का चुनाव लडऩा चाहता है। विरोधियों से थानाध्यक्ष मिले हैं। उनके इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। जबकि थानाध्यक्ष ने पूछने पर कहा मैं तो यहीं थाने में हूं। कोई आए, और कहे क्या बात है। मैं अपना काम कर रहा हूं बस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here