रविवार को भी हुआ पैक्स चुनाव के लिए नामांकन

0
587

बक्सर खबर। पैक्स चुनाव के लिए रविवार को भी नामांकन हुए। अधिकारियों ने बताया छुट्टी के दिन भी पैक्स चुनाव की प्रक्रिया चलती रहेगी। राजपुर प्रखंड मुख्यालय की बात करहें तो यहां नामांकन के दूसरे दिन अलग अलग पंचायतों से आए अध्यक्ष पद के लिए 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें 19 पुरुष और दो महिला अभ्यर्थी सामिल रहीं। वही प्रबंध कारिणी सदस्य के लिए 62 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंचे नागपुर पैक्स से सैकड़ों समर्थकों के साथ ठाकुर दयाल पाण्डेय, मगराँव पंचायत से संतोष कुमार उर्फ नन्हे राय, राजपुर पंचायत से अरविंद सिंह, बृजेश सिंह, खरहना पंचायत से अरविंद सिंह और बन्नी से सोना देवी, शैलेंद्र सिंह के अलावे अन्य ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसको लेकर सुबह 10 बजे से ही लोगों का हुजूम प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचने लगा। वही अपने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में लोग जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पूरे दिन गहमागहमी का नजारा देखने को मिला। सभी काउंटरों पर कर्मी मौजूद थे। जिनके द्वारा गहन जांच-पड़ताल के बाद आवेदनों को स्वीकार किया गया। कार्यालय सूत्र के मुताबिक आवेदन करने के लिए अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए कूल अब तक 287 नजीर रसीद काटा गया। इस दौरान डीडीसी अरविंद कुमार भी निरीक्षण करने पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here