नीतीश ने सुशासन की पीठ में मारा है  छुरा : केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन

0
253

-नीतीश की कुंडली में नहीं लिखा है प्रधानमंत्री बनना 
बक्सर खबर। नीतीश कुमार को भाजपा ने नेता बनाया। इससे पहले वे लालू के पीछे घूमने वाले नीतीश थे। बिहार में जंगलराज के खिलाफ जनता ने उन्हें नेता चुना। सुशासन की बात करने वाले नीतीश ने अपने स्वार्थ में भाजपा ही नहीं सुशासन की पीठ में छुरा मारा है। लोगों को नीत धोखा देने वाले नीतीश कुमार जिसका सपना देख रहे हैं। वह कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि उनकी कुंडली में ऐसा प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है। यह बातें सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय कृषी मंत्री राधामोहन सिंह ने कही।

वे जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने सोमवार को बक्सर पहुंचे थे। पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हम एक परिवार की तरह हैं। जितना प्यार भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है। उतना किसी दल में नहीं है। जिसका उदाहरण है, नरेंद्र भाई मोदी से लेकर, रामनाथ कोविंद जी व सम्मानित द्रौपदी मुर्मू जी। यह भाजपा में ही संभव है। इन बातों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। शहर के प्रमुख होटल में चल रही बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चन्द्रवंशी व बक्सर भाजपा के प्रभारी मिथिलेश कुशवाहा व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ‌‌‌बैठक की जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here