बाइक से टकराई निलगाय, अधेड़ की मौत

0
1116

-बक्सर से गांव लौट रहे व्यक्ति के साथ हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बाइक से अपने गांव लौट रहे अधेड़ व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना के अनुसार बृजकिशोर राम (53) सिमरी थाना के नगरपुरा गांव के निवासी थे। वे रविवार को बक्सर के अहिरौली गांव एक रिश्तेदार के यहां थे। सोमवार की सुबह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ दामाद सुनील राम भी था।

डुमरी मार्ग पर काजीपुर मोड़ के समीप निलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। घायल बृजकिशोर ने दाम तोड़ दिया। दामाद को हल्की चोटें आई हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके दो पुत्र हैं। एक रेलवे में कार्यरत है। तीन बेटियों में एक बिहार पुलिस में सेवारत है। वे स्वयं भी सब्जी बेचने का कारोबार करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here