– भाजपा समेत गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष रहे उपस्थित
बक्सर खबर। विधान परिषद की बक्सर-आरा सीट से एनडीए ने आरा के कन्हैया प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। नामांकन की प्रक्रिया 16 से 23 तक चलेगी। इसको ध्यान में रखते हुए सोमवार को एनडीए उम्मीदवार ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। शहर के एंबेसडर होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके साथ आरा जिला के जदयू विधायक राधा चरण सेठ, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, जदयू के जिलाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, लोजपा के विधायक अखिलेश सिंह समेत गठबंधन के सभी पार्टियों के अध्यक्ष व प्रमुख नेता इस मौके पर उपस्थित रहे।
कन्हैया प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने मुझे बहुत बड़ा जिम्मेवारी दी है। राज्य की सरकार और केंद्र की सरकार ने जनता के लिए जो कार्य किए हैं। उन्हीं विकास योजनाओं को लेकर मैं अपने मतदाताओं के मध्य जाउंगा। हमारी सरकार विकास का पर्याय है। हम लोगों को बताना चाहता हैं। विकास के हर कार्य में आप में अपने साथ पाएंगे। इस दौरान राधाचरण सेठ व ओम प्रकाश भुवन ने भी कहा। हम मोदी और नीतीश के सिपाही हैं। दल के बताए निर्देशों के अनुरूप हम एमएलसी चुनाव में एकजुट होकर जुट जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान बलिराम कुशवाहा, विन्ध्याचल कुशवाहा समेत सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहे।






























































































