ब्रह्मपुर के चिकित्सा पदाधिकारी की रहस्यमय मौत, कमरे में मिला शव

0
1606

जांच को पहुंचे एसपी, मौके से नहीं मिला कोई सुराग
बक्सर खबर। ब्रह्पुर प्रखंड के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश गुप्ता की संदेहास्पद मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह वे अपने कक्ष में मृत पाए गए। सबसे पहले उनके शव को रघुनाथपुर अस्पताल के सफाई कर्मी ने देखा। अनुमान लगाया जा रहा है उनकी मौत रात में ही हो गई थी। हालांकि मौत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सूत्रों की माने तो वे तनाव में थे। कुछ दिन पहले ही उनकी जगह डॉक्टर ललन सिंह को रघुनाथपुर पीएचसी का प्रभारी बनाया गया था। वे मूल  रूप से पटना जिला के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी मनीष कुमार भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। स्थानीय बीडीओ एवं अन्य पदाधिकारी को भी मौके पर बुलाया गया। पूछने पर एसपी ने कहा अब तक की जांच में यह पता चला है बीते दिन गुरुवार को उन्होंने सुबह भोजन किया था न शाम में। किसी से उनकी खास बातचीत भी नहीं हुई। दिनभर अपने कमरे में ही रहे। एक चिकित्सक से शाम सात बजे मुलाकात हुई थी। उनके कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। किसी को आते जाते भी नहीं देखा गया। जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे यह कहा जाए कि उनकी मौत के पीछे कोई विशेष कारण है। पोस्टमार्टम के उपरांत मृत्यु की वजह पता चलेगी। हम लोग हर एंगल से जांच पड़ताल कर रहे हैं। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here