‌मोस्ट वांटेड टिमिल यादव गिरफ्तार

0
1815

दर्ज हैं लूट और शराब तस्करी के दर्जनभर मामले
बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल के मोस्ट वांटेड अपराधी टिमिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कृष्णाब्रह्म की पुलिस ने दबोचा। आज बुधवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। डुमरांव डीएसपी केके सिंह के अनुसार वह टॉप टेन अपराधियों की सूची में सातवें नंबर पर था। शराब तस्करी के धंधे से भी इसका वास्ता है। जब इसने टुडीगंज स्टेशन के पास एक रेल कर्मचारी को लूटा। तब से पुलिस उसके फिराक में लग गई।

लेकिन, वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसी बीच अमथुआ के पास फाइनेंस कर्मचारी को भी इसने हथियार के बल पर लूट लिया। धीरे-धीरे डुमरांव अनुमंडल पुलिस के लिए यह सरदर्द बनता जा रहा था। यह मूल रुप से कृष्णाब्रह्म थाना के छतनवार गांव का निवासी है। पुलिस रिकार्ड में इसके भाई धर्मराज यादव का नाम भी दर्ज है। उसके खिलाफ भी कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। वह भी फिलहाल जेल में  है। उसकी सोहबत का नतीजा है छोटा भाई भी अपराध की राह पर चल पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here