मां का उपचार कराने जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

0
1546

बक्सर खबर। मां का उपचार कराने जा रहे हैं युवक की मंगलवार की रात्रि दुर्घटना में मौत हो गई। रात के वक्त वह कब काल के गाल में समा गया इसकी भनक किसी को नहीं लगी। आज बुधवार की सुबह डेबीडेहरा गांव के समीप ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा उसका शव देखा। तुरंत इसकी सूचना राजपुर थाने को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर ली। मृतक परमात्मा बिंद(28) राजपुर थाना के नागपुर गांव का निवासी था।

कुछ लोगों ने यह सूचना उसके गांव भी पहुंचा दी। ग्रामीण भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। उन लोगों ने बताया इसकी मां केसरी देवी 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश के गहमर इलाके में ऑटो रिक्शा पलट जाने के कारण घायल हो गई थी। जिनका उपचार गाजीपुर के अस्पताल में चल रहा था। मृतक के पिता भुलेल बिंदु वहीं पर थे। यह दवा के लिए रुपये लेकर यहां से जा रहा था। रास्ते में इसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में पड़ी है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार 8 वर्ष पहले इसकी शादी रेखा के साथ हुई थी। परमात्मा के तीन पुत्र हैं कृष्णा आर्यन और आयुष। जिनकी उम्र लगभग 5, 4 और 2 वर्ष है। परमात्मा अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर सुनकर गाजीपुर से माता-पिता भी गांव लौट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here