‌‌‌मोस्ट वांटेड चंदन गुप्ता लाया गया बक्सर, पूछताछ जारी

0
3525

-दर्ज हैं जिले में दर्जनों मुकदमें, कोलकत्ता से हुआ गिरफ्तार
बक्सर खबर। जिले के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल चंदन गुप्ता अब पुलिस की हिरासत में है। उसे शनिवार को बक्सर लाया गया। पुलिस के अनुसार उसे स्पेशल फोर्स से पश्चिम बंगाल के मेदनिपुर जिले के गिरफ्तार किया था। यहां लाए जाने के बाद उससे पूछताछ का दौर जारी है। चंदन गुप्ता पिछले दो वर्ष से फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। लंबे समय अंतराल के बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जिले की पुलिस एसटीएफ की मदद से उसे शनिवार की रात बक्सर लेकर पहुंची है। धनजी हत्याकांड, समेत डुमरांव इलाके में दर्जनों व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के संगीन आरोप उसके विरूद्ध विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

सूत्रों ने बताया वह अक्सर जिले में आता था। घटनाओं को अंजाम देने के बाद धीरे से किसी छोटे स्टेशन से ट्रेन पकड़ता था। और कोलकत्ता भाग जाता था। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाती थी। यहां जब भी पुलिस उसे दबोचने का प्रयास करती। उसके लोग प्रशासन को गुमराह कर देते। वह नेपाल भाग गया है। सह तो यहां आता ही नहीं है। लेकिन, अंतत: पुलिस ने उसे कोलकत्ता से गिरफ्तार कर ही लिया है। इन दो सालों में उसने क्या किया, कहां छीपा और किन-किन से उसके तार जुड़े हैं। इसका खुलासा आज रविवार को होने की उम्मीद है। क्योंकि उसे जेल भेजने से पूर्व पुलिस मीडिया के सामने उसे प्रस्तुत करेगी, अथवा एसपी स्वयं भी पीसी कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। चंदन गुप्ता डुमरांव थाना के कसियां गांव का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here