‌‌‌बीसीए का फैसला, क्रिकेट संघ की पुरानी कमेटी ही वैध

0
522

-वह संचालित करेगी जिले में क्रिकेट संघ की गतिविधियां
बक्सर खबर। बिहार के कुछ जिलो में क्रिकेट संघ में गुटबाजी के कारण विवाद पैदा हो गया था। अपने जिले में भी कुछ लोगों की सह पर पुरानी कमेटी को गलत ठहरा कर कुछ लोगों ने नया चुनाव करा लिया था। लेकिन, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में नई कमेटी को मतदान की अनुमति नहीं मिली। उसके बाद से ही यह घमासान चल रहा था। कौन सी कमेटी जिलो में क्रिकेट संघ का चालन करेगी।

अब इसका फैसला हो गया है। पुरानी कमेटी ही जिलों में संघ के कार्यों का संचालन करेगी। इसके लिए प्रदेश में तीन सदस्यों की कमेटी बनी थी। जिसने यह निर्णय सुनाया है। साथ ही यह भी कहा है। इस फैसले से जो लोग संतुष्ट नहीं हों। उनके लिए न्यायालय का दरवाजा खुला है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर यह आदेश निर्गत किया है। सूत्रों के अनुसार जिले में जो पुरानी कमेटी थी। उसमें अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव दुर्गा प्रसाद वर्मा, संयुक्त सचिव फसी आलम, कोषाध्यक्ष विनय सिंह थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here