‌‌‌ निजी स्कूलों की लूट पर प्रतिबंध लगाने के लिए डीएम को दिया ज्ञापन

2
1114

-सामाजिक कार्यकर्ता गिट्टू तिवारी ने की पहल
बक्सर खबर। निजी स्कूल संचालक छात्रों के अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। स्वयं के स्कूल का विकास करते हैं और छात्रों के परिजनों डेवलपमेंट चार्ज वसूलते हैं। यह कहां का न्याय है। इसके विरुद्ध आवाज उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता गिट्टू तिवारी ने मंगलवार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि जिलाधिकारी महोदय को इस पर ध्यान देना चाहिए।

स्कूलों में किताब, पोशाक और तरह-तरह की फीस के नाम पर कमजोर वर्ग के लोगों का शोषण होता है। प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। बच्चों के बेहतर भविष्य की आस में परिजन निजी स्कूलों में जाते हैं। लेकिन, वहां जो हो रहा है उस पर किसी का नियंत्रण नहीं होने की वजह से लूट की प्रवृति लगातार बढ़ती जा रही है।

2 COMMENTS

  1. ye baat bilkul right hai ki manmani fee ukg fee 1200
    lkg fee 1200
    1 class ka 1500
    3 class ka 2000
    ushi tarah jaishe jaishe class badhega ushi tarah fee badhata rehta hai
    book+ note book 1 class ka price 8000 to 10000 tak
    kya study bacche karaenge padhai ke nam pe parent’s ko loot rahe hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here