मास्क जरुरी : जागरुकता के लिए सड़क पर निकले डीएम व एसपी

0
1023

-किला मैदान से शुरू हुआ अभियान, सब्जी वालों के बीच बांटे मास्क
बक्सर खबर। कोविड-19 का संक्रमण फैलता जा रहा है। ऐसे में बचाव के लिए तीन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। मास्क का प्रयोग अवश्य करें। अगर कहीं बाहर जा रहे हैं तो इसका अवश्य ध्यान रखें। साथ ही कहीं आते-जाते समय सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। समय-समय पर हाथ धोते रहें अथवा हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

इसके अलावा अगर बाहर काम कर रहे हैं। तो हाथों से आंख, नाक व मुंह को स्पर्श नहीं करें। जो भी चिकित्सकीय सुझाव दिए जा रहे हैं। उसका पालन करें। धूम्रपान का सेवन न करें और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। यह बातें स्वयं जिलाधिकारी अमन समीर ने आज सोमवार को अपने जन संवाद में कहीं। उनके साथ पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा और जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

-सब्जी वालों को मास्क देते डीएम अमन समीर व एसपी

किला मैदान से सुबह सात बजे शहर में जागरुकता के लिए पथ संचलन भी किया गया। इस दौरान उन्होंने सब्जी बेचने वालों, फुटपाथी दुकानदारों के बीच मास्क का वितरण भी किया। डीएम ने सभी को सलाह दी। एक जगह पांच से अधिक लोग एकत्र न हों। यही बचाव का कारगर तरीका है। इस जागरुकता रैली में पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक व राजनीतिक लोग भी शामिल हुए। इन लोगों ने शहर के सभी प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए लोगों को मास्क के प्रयोग के लिए जागरुक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here