हार्ट अटैक के कारण दरोगा की मौत

0
2268

-कोविड जांच के लिए रोका गया शव
बक्सर खबर। बिहार पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर बिरेन्द्र तिवारी का आज रविवार की सुबह निधन हो गया। वे जिले के इटाढ़ी थाना अंतर्गत बैरी गांव के निवासी थे। एसपी यूएन वर्मा ने पूछने पर बताया औरंगाबाद में कार्यरत थे। आज सुबह सात बजे के लगभग उनकी मृत्यु हो गई। मौत किन कारणों से हुई। यह सूचना प्राप्त नहीं है। वहीं स्थानीय सूत्रों से पूछताछ के दौरान पता चला। सुबह परिजनों को बताया गया हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हुई है।

परिजनों के अनुसार वे 56 वर्ष के थे। परिवार यहीं शहर के सोहनी पट्टी वार्ड संख्या 33 में रहता है। घर पर सूचना मिली तो यहां से पत्नी एवं बच्चे उनका शव लेने आज सुबह औरंगाबाद रवाना हो गए। लेकिन, देर शाम तक उन्हें शव नहीं मिला। क्योंकि कोविड-19 की जांच के बाद ही शव सौंपने की बात औरंगाबाद प्रशासन ने कही। रिपोर्ट संभवत: सोमवार को आएगी। उसके बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस वजह से वहां गए कुछ लोग बक्सर वापस भी लौट आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here