मनीष बने बक्सर नए एसपी, नीरज सिंह का डीआईजी में प्रमोशन

0
4086

– एनसी झा बने शाहाबाद प्रक्षेत्र के नए डीआईजी
बक्सर खबर।  बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह का डीआईजी रैंक में प्रमोशन हो गया है। उन्हे पटना प्रक्षेत्र का सहायक उप महानिरीक्षक बनाया गया है।  उनकी जगह अब बक्सर के नए एसपी मनीष कुमार होंगे। जो हाल ही में प्रमोशन पाकर भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी बने हैं। इसे पहले वे गया में कार्यरत थे।

अब वे बक्सर की कमान संभालेंगे। इसके अलावे शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी क्षत्रनील सिंह को आईजी बना दिया गया है। उनकी जगह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी एनसी झा शाहाबाद के नए डीआईजी होंगे। आज शनिवार की शाम गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई है। सूची में आईजी, डीआईजी एवं एसपी रैंक के पदाधिकारियों का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here