सड़क दुर्घटना में बेटे के सामने मां ने तोडा दम

0
1347

-बाइक चलाते समय सावधानी बहुत जरुरी
बक्सर खबर। बाइक पर सवार हो महिला अपने पुत्र के साथ मायके जा रही थी। लेकिन, चौसा-रामगढ़ मार्ग पर निकृष गांव के समीप ब्रेकर पर बाइक उछली और वह नीचे जा गिरी। इतने में सामने से आ रही कार ने उसे मौके पर ही कुचल दिया। जिसके कारण शीला देवी (45)  पत्नी वंश नारायण राम की मौत हो गई। उसका पुत्र कर्मी राम भी इस दुर्घटना में घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आक्रोशित लोगों ने वहां सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही चौसा के सीओ व राजपुर के थानाध्यक्ष भी वहां पहुंच गए। लोगों को समझाकर वहां से हटाया गया। सूत्रों ने बताया कि शीला देवी मुफस्सिल थाना के बनारपुर गांव की रहने वाली थी। वह सुबह दस बजे के लगभग अपने मायके ग्राम बघाड़ी, जिला कैमूर जाने के लिए निकली थी। लेकिन, यह यात्रा उसके जीवन का अंतिम सफर बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here